October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे,रेस्क्यू किए गए मजदूरों से कुशल क्षैम पूछ एयरलिफ्ट कर भेजा अस्पतालl

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल फ़ोन के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से जल्द से जल्द बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राहत कार्यों के बारे मे जिला अधिकारी ने बताया

 

घटना की जानकरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने धामी से फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।*

*साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने घटना स्थल के लिए रवाना हो गये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मे मोके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का ज्यादा लिया साथ ही रेस्क्यू किए गए मजदूरों से मिलकर उनका कुशल क्षैम पूछ कर अस्पताल के लिए रवाना किया गया मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है की रेस्क्यू किए गए मजदूरों के बेहतर इलाज हेतु एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर के लिए रवाना किया

 

Share