उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले नानकमत्ता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिर जाने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक बालिका को बहला फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को 11 वर्षीय नाबालिग अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि ग्राम खेमपुर थाना नानकमत्ता निवासी लखविंदर सिंह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की चीख सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की सहायता से नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। जहा पर पीड़िता का इलाज चल रहा हैं उधम सिंह नगर पुलिस ने बताया की पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज बीन शुरू कर दी हैं l

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन