March 21, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बंद घरों मे चोरी करने वाले शातिर चोर को फिर किया गिरफ्तार,आरोपी क़े कब्जे से 10 लाख रुपयों की चुराई हुई ज्वेलरी की बरामद,पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, नकबजनी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोगों में जा चुका है जेल।

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक शातिर नकब्जन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है प्राप्त सुचना के आधार पर  दिनांक 23/02/25 को वादी  मनीष उनियाल पुत्र श्री हर्षमणि उनियाल निवासी लेन नंबर 1 विष्णुपुरम देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी कि रात्रि के समय अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोडकर उनके घर से कीमती आभूषण चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-79/25 धारा-305।,331(4) भान्यासं0 पंजीकृत किया गया।

 घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों पर थाना नेहरुकोलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 28/02/25 को पुलिस टीम द्वारा दून यूनिवर्सिटी रोड से घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त घटना में चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद किया गया। 

 

*पूछताछ का विवरण:-*

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे तथा जुए का आदी है तथा जुए व सट्टे में काफी पैसा हारने के कारण उस पर काफी लोगों का उधार हो गया था। अभियुक्त 10-02-2025 को ही जेल से छूटकर बाहर आया था तथा जेल से बाहर आते ही अपना उधार चुकाने तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

 नौशाद पुत्र नूर हसन निवासी मकान नंबर 1301, लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रू0)*

 

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :-*

 

(1)- मु0अ0सं0- 102/2017 धारा- 378,427,411 भादवि, थाना प्रेमनगर, देहरादून

(2)- मु0अ0सं0- 103/2017 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून

(3)- मु0अ0सं0- 128/2018 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना पटेल नगर, देहरादून

(4)- मु0अ0सं0- 322/2019 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना पटेल नगर, देहरादून

(5)-मु0अ0सं0- 20/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बसन्त विहार, देहरादून

(6)-मु0अ0सं0- 50/2021 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(7)-मु0अ0सं0- 575/2021 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(8)-मु0अ0सं0- 131/2022 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट, थाना डोईवाला, देहरादून

(9)-मु0अ0सं0- 418/2024 धारा- 380,411 भादवि, थाना पटेल नगर, देहरादून 

(10)-मु0अ0सं0- 79/2025 धारा- 305 ,331(4),317(2) BNS, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून 

*पुलिस टीम :-*

(1): उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी

(2): उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास 

(3): उ0नि0 संदीप कुमार 

(4): हे0कां0 विद्यासागर उनियाल 

(5): कां0 संदीप छाबड़ी

(6): कां0 बृज मोहन

(7): कां0 श्रीकांत ध्यानी

(8): कां0 कमलेश सजवाण

 

*एसओजी टीम :-*

 

(1) निरीक्षक विनोद गुसांईं, प्रभारी एसओजी 

(2) हे0कां0 किरण

(3) कां0 लोकेन्द्र उनियाल 

(4) कां0 नरेंद्र रावत

Share