उत्तराखंड में यहाँ इस पूर्व विधायक की गाड़ी क्यों की गई सीज……
देहरादून: ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। उनका एक महिला के साथ बाल संवारते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने फिल्म का एक दृश्य बताया है और महिला एक अभिनेत्री बताई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया है।
दरअसल उनकी गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था जो उनको भारी पड़ गया। थाना मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है और थाने लाया गया।
इस मामले मे पूर्व विधायक राठौर का कहना है कि मेरी गाड़ी से आगे-आगे मेरे कुछ रिश्तेदार चल रहे थे पीछे से मैं आ रहा था। मुनिकीरेती चौकी इंचार्ज से बात करने के बाद भी वह नहीं माने और उन्होंने वाहन को सीज कर दिया। चालान भी किया जा सकता था, लेकिन दारोगा बात करने के बाद भी नहीं माने तो मैंने भी कोई शिकायत कहीं नहीं की।
जो भी हो आज का दिन पूर्व विधायक सुरेश राठौर के लिए सिर दर्द भरा रहा। एक ओर अभिनेत्री के साथ उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ तो दूसरी और उनकी गाड़ी भी सीज हो गई।


More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त