उत्तराखंड में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता ऋषकेश।: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में श्रीमती सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई।
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके उपरांत उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सावित्री देवी जी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद