
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खतौली से परिजनो संग आई युवती का सहस्त्रधारा मे नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड गया और नदी की तेज धारा मे बह गई प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि एक लडकी जो सहस्रधारा नदी किनारे सेल्फी ले रही थी, पैर फिसलने के कारण नदी में बह गयी।सूचना पर चौकी प्रभारी आई टी पार्क धनीराम पुरोहित आपदा कन्ट्रोल व एस डी आर एफ को अवगत कराते हुए मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा एस डी आर एफ व थाना राजपुर पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए उक्त लडकी को नदी से निकाल कर तत्काल उपचार हेतु 108 सेवा से अस्पताल भेजा गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा लडकी को मृत घोषित किया गया। *मृतक का नाम -* स्वाती जैन पुत्री पुनीत जैन निवासी खतौनी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है जो अपने परिजनो के साथ सहस्त्रधारा घुमने आई थी ।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!