
श्री श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित *श्याम अखाड़ा* सुन्दर भजन कार्यक्रम वॉयस रॉय ग्रैंड, Gms रोड देहरादून में आयोजित किया गया I समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यतौर पर *बाबा का फूल बंगला मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा * *इत्र वर्षा**फूलों की वर्षा* *छपपन भोग**अलौकिक भव्य शृंगार* मुख्य आकर्षण रहा

*मेरा छोटा सा दरबार बाबा आ जाओ एक बार* जैसे मनमोहक भजनों में आए हुए भक्त जन भी नाचने से अपने आप को रोक नहीं पाए भजनों की अमृत गंगा बहाने के लिए पटियाला से पूजा सखी,आयुष सुमानी जयपुर, मुकेश गोयल दिल्ली ,उदित अनुभव नारायण सेलाकुई के गाये भजनो ने उपस्थित भक्तजनो को झूमने पर मजबूर कर दिया यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रांरभ होकर देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल, अखिलेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता,संजय अग्रवाल, ओ पी गुप्त ,चन्द्रेश अरोडा,मनोज खंडेलवाल,रामकुमार गुप्ता,श्रावण वर्मा, सहित हजारो लोगो ने भाग लिया।


More Stories
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प