June 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आज 29 मई दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल।

आज 29 मई दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……

मेष
आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नवीन स्रोत बनेंगे. साथ ही आज कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा में लाभ होगा. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं. इस समय स्वास्थ्य भी ठीकठाक है. उपाय- लाल वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

वृषभ
वृषभ राशि वालों को व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है. स्वास्थ्य में सुधार होगा, बस मौसम के अनुसार खान-पान का ध्यान रखें. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर होगी और लव बर्ड्स के बीच तालमेल बढ़ेगा. कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

मिथुन
आज किसी भी काम के संबंध में की गई यात्रा से लाभ मिलेगा. भाग्यवश आपका कुछ काम भी बन सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम में नजदीकी होगी. उपाय- मां काली की अराधना करें।

 

 

 

कर्क
चोट-चपेट लगने की संभावना रहेगी या फिर किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. इसलिए आज का दिन थोड़ा बचकर पार करें. आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा. उपाय- बजरंग बली की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

सिंह
अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है. प्रेमी जोड़ों का आपस में प्रेम बढ़ेगा या प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. विवाहितों को जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक क्षेत्र में भी लाभ की स्थिति है. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अद्भुत दिख रहा है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें।

 

 

 

कन्या
विरोधियों से भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. वो आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम फिर से चल पड़ेगा. आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है और प्रेम की स्थिति मध्यम से अच्छे की ओर है. व्यापार भी आपका बढ़िया चल रहा है. उपाय- हरी वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

तुला
मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपका सम्मान करेगा और आपकी बात मानेगा. लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मनोरंजन की दुनिया के लोगों के लिए अच्छा समय है. आपका स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

वृश्चिक
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. घर पर कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. शुभ संस्कार भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय- भगवान गणेश की अराधना करें।

 

 

 

 

धनु
आप पराक्रमी बने रहेंगे, भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।

 

 

 

 

मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुपए-पैसे का आवक बनेगा. कुटुम्बीजनों में आपस में समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करें।

 

 

 

 

कुंभ
समाज में आपका कद बढ़ रहा है और आप सराहे जा रहे हैं. जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं. उपाय- चने की दाल किसी पशु को खिलाएं तो अच्छा रहेगा।

 

 

 

 

मीन
थोड़ी कमजोरी का भाव रहेगा. कुछ नुकसान होता दिख रहा है. लेकि बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है. कोई बड़ी हानि नहीं दिख रही है. बस इतना ही होगा जिससे आपका मन परेशान होगा. प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें।

You may have missed

Share