उत्तराखंड में एक जून से बदलेगा मौसम, मौसम विभाग से आया ये अपडेट…..
देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। दअरसल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
उन्होने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाउं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है।
वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान हैं…हांलाकि मौसम विभाग ने आज से बारिश की संभावना जताई है।


More Stories
जाते -जाते तीन लोगों को जिंदगी दे गई युवती सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को एम्स चिकित्सकों ने घोषित किया था ब्रेन डेड बीते माह 21 अप्रैल से चल रहा था एम्स ऋषिकेश में उपचार
शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ