
आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा जी की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना करते हुए बताया कि शस्त्र एवं वाहन ही हमारी कार्य क्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करना हमारी गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला/सदर/डोईवाला/यातायात सहित पुलिस लाईन्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों, चौकियों में भी विधिवत पूजा- अर्चना कर शस्त्रों तथा वाहनों की पूजा की गई।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !
उधमसिंह नगर क़ी रुद्रपुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने पहले मारी बेलेरो मे तक़्कर फिर धारदार हथियार से कर दिया था हमला, घायल व्यक्ति का हायर सेंटर मे चल रहा है इलाज आरोपी हवालत के अंदर कर रहा आराम.!
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई