November 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर क़ी रुद्रपुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने पहले मारी बेलेरो मे तक़्कर फिर धारदार हथियार से कर दिया था हमला, घायल व्यक्ति का हायर सेंटर मे चल रहा है इलाज आरोपी हवालत के अंदर कर रहा आराम.!

 

दिनांक 03.11.2026 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर दानपुर के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए बोलेरो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी है। दुर्घटना के बाद आरोपी द्वारा बोलेरो सवार व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

 

 

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

➡️सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली रुद्रपुर पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच में ज्ञात हुआ कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK06AZ5934 का चालक रुपेश कुमार शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसने दानपुर के पास बोलेरो वाहन संख्या UK06AZ9846 में टक्कर मार दी।

 

बोलेरो सवार व्यक्तियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी रुपेश कुमार गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से उनके सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

 

*घायल की स्थिति*

➡️ घायल व्यक्ति को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर एवं नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

 

*आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई*

➡️ घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 04.11.2026 को कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 584/2026 पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा *आरोपी रुपेश कुमार का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।* पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

Share