November 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !

 

🔹 मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

🔸इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं ANTF की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 03.11.2026 की रात्रि को तपोवन बैरियर, मुनि की रेती पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।

 

🔹चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK14TB0588 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है।

 

🔸पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

🔹पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

 

🔸पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनि की रेती में धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। चरस परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👤 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

 

अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष।

 

💊 *बरामदगी का विवरण:*

 

• 1.020 किलोग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख)।

• एक स्कूटी संख्या UK14TB0588

👮 *पुलिस टीम थाना मुनि की रेती:*

• उप निरीक्षक प्रवीन रावत

• हे0का0 विजय प्रताप

• का0 पंकज तोमर

•

🚔 *ANTF टीम:*

• उप निरीक्षक आशीष शर्मा

• का0 रविंद्र

• का0 नज़ाकत

 

👨🏻‍✈️*टिहरी पुलिस की अपील:*

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। टिहरी पुलिस नशे के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी।

You may have missed

Share