
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
हरिद्वार, दिनांक 16 जून 2026। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत वैरागीवाला में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता एवं हिन्दू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद कश्यप की नृशंस निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मामूली विवाद में सुनियोजित षड्यंत्रपूर्वक संगठित भीड़ द्वारा घर में घुसकर विनोद कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया तथा उनकी हथौड़ों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई, वह उत्तराखण्ड जैसे शांतिप्रिय प्रदेश के लिए अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह घटना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली है तथा समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास प्रतीत होती है।
रविदेव आनंद ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ पूर्ण संवेदना एवं दृढ़ता के साथ खड़ी है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को हर संभव सामाजिक, नैतिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ होने वाले अन्याय को समाज स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं समुचित आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की जाए। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड का मानना है कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं कानून के शासन को बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा एवं संगठित आपराधिक गतिविधि को कठोरता से कुचलना प्रशासन का दायित्व है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !