
दिल्ली
दिल्ली में आज कथक की खूबसूरती, भारतीय संस्कृति की गरिमा और कला की अद्भुत प्रस्तुति का संगम देखने को मिला। ‘धारा’ नामक डुएट कथक रेसिटल में उत्तराखंड की दो प्रतिभाशाली कलाकार दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया।
दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह की कथक प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता, भाव-भंगिमा और लय को शानदार ढंग से मंच पर जीवंत किया। दोनों कलाकारों के तालमेल, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस कार्यक्रम में संगीत का साथ दिया प्रसिद्ध गायक जयवर्धन दधीच, पदंत प्रस्तुत किया सिद्धांत पुरोहित ने, तबले पर संगत की यश गंगानी ने और सारंगी पर अपनी मधुर प्रस्तुति दी आमिर खान ने। इन सभी कलाकारों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कला और संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजन न केवल भारतीय शास्त्रीय परंपरा को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी काम करते हैं। ‘धारा’ की ये प्रस्तुति दिल्ली के सांस्कृतिक जगत में एक खूबसूरत और यादगार शाम के रूप में हमेशा यादगार रहेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री
फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में दिखी उत्तराखण्ड की झलक, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के फिल्म निर्माता
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण