September 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार पुलिस ने कांवड मेला को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के साथ कनखल क्षेत्र में निकाला गया एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च.!

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

कोतवाली कनखल क्षेत्रान्तर्गत आज को आगामी कांवड मेला के मद्देनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल देवेन्द्र सिंह रावत एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक कनखल अनुज सिंह के नेतृत्व में कनखल पुलिस के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स/ आईटीबीपी/सीआऱपीएफ /पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगणों/रिक्रूट आरक्षियों के साथ कनखल क्षेत्र में झण्डा चौक, दक्ष मन्दिर, बंगाली मोड ,होली चौक, पहाडी बाजार ,घास मण्डी आदि स्थानों पर एरिया डोमिनेशन मार्च /फ्लैग मार्च निकाला गया है।

जिसमे जनता के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये आपस मे कांवड मेले के दृष्टिगत सुझाव साझा किये गये । सभी लोगों से कावड मेले मे सहयोग हेतु अपील की गई

Share