
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए, ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 किलो से अधिक अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
बीती रात, 17-18 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स फोर्स व थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र के नदेली रोड, पुलिया बरी कट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान, दानिश खान (उम्र 25 वर्ष) पुत्र लल्ला खान, निवासी कटैइय्या इस्लाम नगर, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 1 किलो से अधिक अवैध अफीम मिली। दानिश खान द्वारा मोटरसाइकिल पर अफीम की तस्करी करना NDPS Act की धारा 8/18/60 के तहत दंडनीय अपराध था, जिसके बाद उसे तुरंत, गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पुलभट्टा में उसके खिलाफ FIR NO. 76/2025 धारा 8/18/60 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगे की पड़ताल और बरामदगी
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त दानिश खान ने पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम आजम खान, निवासी टाण्डा, पीलीभीत से लाया था। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। दानिश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद:
➡️ 1 किलो से अधिक अफीम (अनुमानित कीमत ₹3 लाख)
➡️ 1 मोटरसाइकिल
➡️ 1 मोबाइल फोन
पुलिस टीम
➡️ निरीक्षक राजेश पाण्डेय (एएनटीएफ प्रभारी) ,थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा (थाना पुलभट्टा) , उ0नि0 कौशल भाकुनी (ANTF), उ0नि0 पंकज कुमार (थाना पुलभट्टा), कांस्टेबल विनोद खत्री (ANTF), कांस्टेबल गजेंद्र सिंह (थाना पुलभट्टा) ,कांस्टेबल अनिल कुमार (थाना पुलभट्टा) , महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी (ANTF)

More Stories
नैनीताल पुलिस ने गोरापड़ाव डकैती कांड मे शामिल 2 और शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस,1 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी कि बरामद!
हिन्दू समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,
देश और विदेशो मे धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार, बहनो ने भाईयों के हाथो पर राखी बांध कर भाई की लम्बी उम्र होने की कि कामना.!