
*सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए डेसिबल सीमा एवं निर्धारित समयावधि का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकर हटाए और भविष्य में नियमों के उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दीं आपको बता दे की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति संचालित होने वाले, निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले तथा निर्धारित समयावधि के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा नियमों एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। जनपद के संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई गई।

*डेसिबल सीमा एवं निर्धारित समयावधि का उल्लंघन पड़ा भारी*
➡️ कार्रवाई विशेष रूप से उन स्थानों पर की गई जहां निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकरों का संचालन किया जा रहा था अथवा रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक निर्धारित शांत अवधि (Silent Hours) के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इसके अतिरिक्त अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य साइलेंस जोन क्षेत्रों के आसपास भी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके तथा सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द बना रहे।
*थानावार कार्रवाई का विवरण*
*कोतवाली जसपुर*
➡️ जसपुर क्षेत्र में निर्धारित डेसिबल सीमा का अनुपालन न करने पर 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*कोतवाली काशीपुर*
➡️ काशीपुर क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने पर 01 मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई।
*कोतवाली आईटीआई*
➡️ आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नियमों का पालन न करने वाली 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*थाना केलाखेड़ा*
➡️ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में भी लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*कोतवाली किच्छा*
➡️ किच्छा थाना क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध संचालित 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 02 चालान भी किए गए।
*थाना नानकमत्ता*
➡️ नानकमत्ता थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई करते हुए 01 मस्जिद में लगे तीव्र ध्वनि वाले लाउडस्पीकर को हटाया गया।
*कोतवाली खटीमा*
➡️ खटीमा थाना क्षेत्र में सर्वाधिक कार्रवाई दर्ज की गई, जहां 04 मस्जिदों में लगे अधिक ध्वनि वाले कुल 07 लाउडस्पीकरों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 04 चालान भी किए गए।
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित