
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
उधमसिंहनगर की ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर छिनैती और स्टंट करने मे प्रयोग आने वाली मोटरसाइकिल व बिना नंबर प्लेट की बाइक चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर दो दर्जन से ज्यादा बाईको को सीज किया गया है जिसके बाद से क्षेत्र मे झपटमारी की वारदातों में कमी आई है आपको बता दे कि जनपद उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों पर हो रही बिना नंबर की मोटर साइकिलों से छिनौति की घटनाओं का होना प्रकाश में आया जिस पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप व चौकी आवास विकास क्षेत्र में घूम रहे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिले जिनमे छिनौती करने वालो द्वारा मोटरसाइकिल के पीछे की नंबर प्लेट के साथ-साथ करियर तक हटा दिया गया है, ऐसे वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग दो दर्जन से से अधिक मोटर साइकिलो को सीज किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में छिनौती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया एसएसपी उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रो में यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

More Stories
छात्रसंघ निर्वाचन के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन एवं 60 सीसीटीवी कैमरों से लगातर हो रही मॉनिटरिंग,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो रही सम्पन्न ।
देहरादून isbt के पास सड़क पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
नौ निहालो की जान से खिलवाड़ करने वाले ई रिक्शाओ पर चला पुलिस का डंडा,पुलिस ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के अन्तर्गत करीब एक दर्ज़ेन ई रिक्शाओ को किया सीज़.!’