September 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून isbt के पास सड़क पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग करने वालो को पढ़ाया कानून का पाठ पढ़ाते हुए सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले 03 लोगो को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि आईएसबीटी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 03 लोगों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता :-*

 

1- राहिल पुत्र रहीश खान निवासी- आजाद कॉलोनी, लेन न०- 05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र-35 वर्ष

2- फरहान पुत्र बब्बल खान निवासी- आजाद कॉलोनी, लेन न०- 05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र-26 वर्ष

03 – अफरीदी खान पुत्र बबलू खान निवासी- आजाद कालोनी लेन न०- 05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र -32 वर्ष

You may have missed

Share