
*एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है।एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल* ने बताया कि छात्राओं एवं छात्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जहां लगातार चेकिंग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की तैनाती एवं मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कैंपस में अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को बाहर किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पूरे कॉलेज परिसर के अंदरूनी क्षेत्र एवं कैंपस के बाहर नैनीताल हाईवे क्षेत्र में *ड्रोन से निगरानी की जा रही है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे* लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से *एंट्री-एग्जिट गेट, गैलरी एवं अन्य* महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

More Stories
देहरादून isbt के पास सड़क पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
नौ निहालो की जान से खिलवाड़ करने वाले ई रिक्शाओ पर चला पुलिस का डंडा,पुलिस ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के अन्तर्गत करीब एक दर्ज़ेन ई रिक्शाओ को किया सीज़.!’
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना