September 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नौ निहालो की जान से खिलवाड़ करने वाले ई रिक्शाओ पर चला पुलिस का डंडा,पुलिस ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के अन्तर्गत करीब एक दर्ज़ेन ई रिक्शाओ को किया सीज़.!’

 

मुज़फ्फरनगर मे बेलगाम घूम रही ई रिक्शाओ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के अन्तर्गत यातायात पुलिस ने बच्चो को स्कूल लेकर जाने वाली ई रिक्शाओ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए करीब एक दर्ज़ेन नियमो का मखोल उड़ा रही ई रिक्शो के खिलाफ कार्यवाही की प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा शहरक्षेत्र के विद्यालयों में सम्बद्ध एवं स्वतन्त्र रूप से विद्यार्थियों के आवागमन हेतु प्रयोग किये जा रहे ई-रिक्शाओं के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों के विरूद्ध, आवश्यक दस्तावेजों से अपूर्ण एवं अतिरिक्त सीट लगाकर निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने वाले 11 ई-रिक्शाओं के विरूद्ध चालान/सीज की कार्यवाही की गयी।

यातायात पुलिस द्वारा सभी प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि बच्चों के विद्यालय आने-जाने हेतु प्रयुक्त वाहन की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी अवश्य रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे तो नहीं बैठाए जा रहे हैं। यदि किसी स्कूली वाहन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन अथवा क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाना पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल ’’विद्यालय प्रशासन अथवा यातायात पुलिस’’ को दें, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “*मिशन सेफ फ्यूचर-2.0*” अभियान को सफल बनाया जा सके

You may have missed

Share