उत्तरकाशी
सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स और सदस्यों में से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।
कालिंदी पास बेस क्षेत्र से कुल 11 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से कुल 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया है। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान के दौरान संबंधित टीमों द्वारा हर्षिल एवं अन्य पड़ावों पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है।
सायं जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए और चारधाम यात्रा की अपडेट ली तथा यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अन्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान