
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन लगातर जारी है आज पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित अभियुक्त नाजिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व ₹4100 नगद बरामद हुए है गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट व पुलिस पर हमले के मुकदमे में वांछित था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.03.2026 को एएनटीएफ ऊधमसिंहनगर व एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। टीम द्वारा इन्द्रा चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाष कॉलोनी में पूर्व में पुलिस टीम पर पथराव एवं जानलेवा हमला करने वाला व एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पुत्र कल्लू निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा है।
➤ *घेराबंदी एवं मुठभेड़ की कार्यवाही*
➡️ सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग प्रारम्भ की गई । बागवाला/बिन्दुखेड़ा बाईपास की ओर से आती एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया।
➡️ वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास करते हुए मोटरसाइकिल मोड़ी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के पश्चात अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
➡️ पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत संयमित एवं नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
➤ *बरामदगी का विवरण*
*अभियुक्त के कब्जे से निम्न बरामदगी हुई—*
➡️ एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर
➡️ दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर
➡️ दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
➡️ ₹4100/- नगद
घटनास्थल से बिना नम्बर प्लेट की नीले रंग की मोटरसाइकिल (चेसिस नम्बर अंकित) एवं लाल रंग का हेलमेट भी बरामद किया गया।
➡️ बरामद शस्त्र एवं कारतूसों की विधिवत नापतौल, सीलिंग, चिटबंदी कर नमूना मोहर तैयार की गई। समस्त डिजिटल साक्ष्य संकलित किए गए। स्वतंत्र गवाहों को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया, किन्तु कोई भी व्यक्ति मौके पर तैयार नहीं हुआ।
➤ *अभियुक्त का आपराधिक विवरण*
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पूर्व में कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 109, 121, 132, 190, 191(2)(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था।
➡️ पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है तथा पूर्व में पुलिस टीम पर हमला कर फरार चल रहा था।
➤ *वैधानिक कार्यवाही*
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
➡️ घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।
➤ *पुलिस टीम*
➡️ निरीक्षक राजेश पाण्डेय (प्रभारी एएनटीएफ)
➡️ उ0नि0 उमेश कुमार (एसओजी प्रभारी)
➡️ वरिष्ठ उ0नि0 अनिल जोशी
➡️ अपर उ0नि0 अमित कुमार
➡️ कानि0 विनोद खत्री
➡️ कानि0 दिनेश चन्द्र
*जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने तथा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !