
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली रुड़की पुलिस ने होली के त्यौहार की भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से19,000 रुपये के 38 जाली नोटों भी बरामद कर लिए है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रात्रि मोबाइल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के कुल 38 जाली/कूट रचित नोट (कुल ₹19,000/-) बरामद हुए।
आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 72/26 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
₹500/- के 38 नकली नोट
(कुल राशि-19,000/-)
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक आनंद मेहरा
2. कांस्टेबल इतेंद्र ध्यान
3. होमगार्ड महक सिंह

More Stories
राजस्थान मे तपती गर्मी और लू के थपेड़ो के बीच अच्छी आई खबर, प्रदेश के कई शहरो मे आज हो सकती है सुकून भारी बारिश !
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित