
जनपद ऊधमसिंहनगर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार सक्रिय कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की जा रही थी।पिछले लगभग दो माह से कोतवाली सितारगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनांक 07 मई 2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र स्थित सूखी नदी पुलिया के पास से दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन सिकदार पुत्र दिलीप सिकदार निवासी सिमलपुर चुंगी बंगाली कॉलोनी थाना पुलभट्टा जनपद ऊधम सिंह नगर तथा समर सिंह पुत्र मनेन्द्र सिंह निवासी शक्तिफार्म नं0-01 बैकुण्ठपुर कोतवाली सितारगंज के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से शक्तिफार्म के चड़क मेले से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल संख्या UK06BP-1149 बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे अपने एक अन्य साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर सितारगंज, शक्तिफार्म, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेड़ी एवं बरेली सहित विभिन्न क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी कर नेपाल में बेचते थे। अभियुक्तों ने बताया कि अब तक लगभग 25 चोरी की मोटर साइकिलें नेपाल में बेची जा चुकी हैं। गिरोह का फरार सदस्य अमरजीत सिंह नेपाल सीमा क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिलें ले जाकर वहां अच्छे दामों में बेचता था।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा कुल 08 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें बुलेट, अपाचे, प्लेटिना, डिस्कवर, स्प्लेंडर एवं स्कूटी शामिल हैं। बरामद मोटर साइकिलों के संबंध में बरेली एवं बहेड़ी सहित विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त अमरजीत सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
*बरामद वाहन विवरण—*
➡️ बुलेट मोटर साइकिल
➡️ अपाचे मोटर साइकिल (02)
➡️ प्लेटिना मोटर साइकिल
➡️ डिस्कवर मोटर साइकिल
➡️ हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल
➡️ एनटॉर्क स्कूटी
➡️ अन्य चोरीशुदा वाहन
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम—*
➡️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद
➡️ उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, चौकी प्रभारी शक्तिफार्म
➡️ उपनिरीक्षक कैलाश देव
➡️ अपर उपनिरीक्षक राकेश रौकली
➡️ अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह
➡️ कांस्टेबल जगदीश कोठियाल
➡️ कांस्टेबल भूपाल सिंह
➡️ कांस्टेबल सुमित चौधरी
➡️ कांस्टेबल कपिल कुमार
➡️ कांस्टेबल अशोक बोरा
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश —*
➡️ “जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वाहन चोरी, नशा तस्करी एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

More Stories
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री,उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान,05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण,मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ.!