September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार ) नैनीताल

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के आदेशानुसार * मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी * के जनपद नैनीताल भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर *एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र* द्वारा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान *ड्यूटी प्वाइंट, रूट सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान* के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए

मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रूट पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश।

🔹 सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश।

🔹 यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार डायवर्जन एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश।

🔹 कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश।

🔹 ड्यूटी के दौरान आपसी समन्वय एवं वायरलेस संचार व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

🔹 किसी भी प्रकार की अचानक उत्पन्न होने वाली स्थिति, भीड़ अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने के लिए त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

🔹 आपातकालीन सेवाओं एवं वैकल्पिक मार्गों को सुचारू रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल रिस्पॉन्स देने के निर्देश।

🔹 ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग में रेवाधर मठपाल, एसपी संचार, रविकांत सेमवाल, सीओ भवाली, अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी* सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

You may have missed

Share