
नैनीताल की बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही, करते हुए एक आरोपी को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध* चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में दिनांक 07.05.2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रानगर फाटक क्षेत्र से *अभियुक्त साहिल उर्फ जुनैद पुत्र रईस गद्दार* निवासी मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।
*अभियुक्त के कब्जे से —*
10 Buprenorphine इंजेक्शन
10 Avil Pheniramine Maleate इंजेक्शन
बरामद हुए। *कुल 20 नशीले इंजेक्शन बरामद* किए गए।
इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 80/26 धारा 8/22 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
▪ FIR No. 166/18 धारा 379/411/414 IPC
▪ FIR No. 63/23 धारा 379/411 IPC
नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 जगवीर सिंह
का0 दिलशाद अहमद
का0 सुनील कुमार

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !