
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई_*
*_कैम्पटी क्षेत्र में 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त*
🔹*_बरामद शराब व बीयर की अनुमानित कीमत ₹86,400_*
🔹 जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों पर टिहरी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
🔸 इसी क्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम सैन्जी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK07 TD 6108 से अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सागर कुमार पुत्र नेकीराम, निवासी ग्राम बरामपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
📦 *_बरामदगी का विवरण_*
– 08 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब — कुल 96 बोतल।
– 08 पेटी टर्बोर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर — कैन।
– कुल बरामदगी: 16 पेटी अवैध शराब एवं बीयर।
– अनुमानित कीमत: ₹86,400
– तस्करी में प्रयुक्त वाहन: स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK07 TD 6108।
🔸 पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कैम्पटी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 *_गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम_*
1. उ0नि0 अजय रमन
2. हे0का0 मैराज आलम
3. हे0का0 पुष्कर राणा
4. का0 शुभम
👨🏻✈️टिहरी पुलिस की अपील
🔹टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए टिहरी पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।

More Stories
हरिद्वार क़ी थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी प्रकरण में की कार्रवाई,बाहदराबाद पुलिस ने मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में दी दबिश, गौ कशी क़ी घटना मे वांछित दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं