
किलो 100 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते 02 तस्कर गिरफ्तार*
*SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रु0 का पुरस्कार दिया गया।
उत्तरकाशी थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व मे मोरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वार कल 16.10.2022 की देर सांय को मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा जाने वाले मार्ग के पास से सिद्धार्थ थापा व निर्मल पैन्यूली नामक 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या UK 07TB 2757(आई 10) से 1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर *8/20/60 NDPS ACT* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध चरस के परिवहन मे प्रयुक्त वाहन को सीज कर थाने पर दाखिल किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
अभियुक्तगणों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। पूछताछ में *अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यहां से चरस खरीद कर वह देहरादून मे उसको छोटी-2 मात्रा में बेचते हैं, जिससे उनको अच्छा मुनाफा मिलता है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः*
1. सिद्धार्थ थापा पुत्र कमल थापा नि० बापू नगर फेस -2 जाखन, थाना राजपुर देहरादून, उम्र 29 वर्ष
2. निर्मल पैन्यूली पुत्र गीताराम पैन्यूली नि० ग्राम पनियाला, पट्टी रमोली, प्रतापनगर थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल, उम्र 37 वर्ष हॉल शिवाजी एन्क्लेव जैन प्लाट शान्ति विहार चौक रायपुर रोड, थाना रायपुर देहरादून ।
*बरामद माल-* 1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रु0)
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा टीम को उत्सावर्धन हेतु 5,000 रु0 के पारितोषिक देने की घोषणा की गयी।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!