देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्कृत भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में कनिष्ट वर्ग की समूह गान में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, राइका देवाल द्वितीय, राउमावि मानमती तृतीय स्थान पर रहा। समूह नृत्य में राइका देवाल प्रथम, राइका वाण द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर देवाल तृतीय, श्लोकोच्चारण में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय, राइका मेलखेत तृतीय, भाषण में सरस्वती विद्या मंदिर देवाल प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल द्वितीय, राइका देवाल तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल अनुप रावत, मेहरवान राम घुनियाल, उमेश थपलियाल, कुलदीप सिंह शास्त्री, पीएस रावत, कलम बिष्ट, भुवन जुयाल आदि मौजूद थे।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!