गोपेश्वर (चमोली)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से वर्तमान समय तक महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न किये जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने महाविद्यालय गोपेश्वर के गेट पर कुलपति का पुतला दहन कर अविलंब छात्र संघ चुनावों की तिथि घोषित किये जाने की मांग की है। तथा महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से एक ज्ञापन कुलपति को भेजा है।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुधांशु बिष्ट, नगराध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि नये शिक्षा सत्र को शुरू हुए चार माह का समय बीत गया है लेकिन अभी तक श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। जबकि अन्य विश्वविद्यालयों से संबंद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो चुके है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं की जाती है तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सुधांशु बिष्ट, किशन सिंह, अतुल राणा, नितिन नेगी, सौरभ, सुमित, शुभंम सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति