पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गंजेण में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से गंजेण कार्तिक स्वामी मंदिर मन्दिर में दो दिवसीय पूजा पाठ वेदिक मन्त्रों के साथ शुरू किया गया। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से गंजेण गांव से कार्तिक स्वामी की डोली को क्रोंच पर्वत पहुंचकर कार्तिक स्वामी मन्दिर पूजा पाठ किया गया। शनिवार को कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूजा अर्चना संपन्न हो गई है।
नंदन सिंह नेगी और विजय सिंह नेगी ने बताया भगवान कार्तिक स्वामी की पूजा पाठ के साथ समस्त गांव के लोगों मौजूद में शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है। पंडित का आचार्य सुखदेव जोशी ने बताया गंजेण गांव में भगवान कार्तिकेय का मन्दिर है जहां ग्रामीणों ने गांव के सुख समृद्धि के लिए दो दिवसीय पूजा और कार्तिक स्वामी की डोली को जनपद रूद्रप्रयाग में स्थिति भगवान कार्तिकेय के मन्दिर का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर नन्दन सिंह नेगी, विजयपाल सिंह नेगी, शीशपाल सिंह नेगी, रूपचंद सिंह नेगी, धर्म सिंह, नारायण सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, प्रेम सिंह, नंदन सिंह नेगी, हिमांशु नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
एम्स ऋषिकेश मे भर्ती के नाम पर जालसाजी करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कारवाई, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एम्स में नौकरी हेतु जारी किया गया है विज्ञापन, साजिश में शामिल एम्स स्टाफ पर भी होगी कठोर कारवाई !