
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार शाम जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में विभिन्न स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। रुद्रप्रयाग तहसील में 7.00 मिमी हल्की से मध्यम वर्षा, ऊखीमठ में 15.10 मिमी तथा जखोली में 17.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।
उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित केदारनाथ धाम में करीब 4 फीट बर्फबारी हो चुकी है और लगातार हिमपात जारी है। धाम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आईटीबीपी के 17 जवान और पुलिस के 3 जवान तैनात हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए खुले हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी सामान्य बना हुआ है। फिलहाल किसी प्रकार की आपदा या नुकसान की सूचना नहीं है।
मौसम विभाग ने आगामी समय में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबरों 8958757335, 8218326386, 01364233727, 1077 पर तुरंत सूचना दें।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !