
वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान कर्तव्य, समर्पण एवं अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी (दूरसंचार) सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी (दूरसंचार) नितिन कुमार एवं अग्निशमन विभाग के पुष्पेन्द्र तोमर द्वारा इस महाकुंभ के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा “महाकुंभ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया।

इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा तीनों कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए महाकुंभ सेवा मेडल से अलंकृत किया साथ ही उनका हौसला बढाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है, बल्कि समस्त पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार