देवाल (चमोली)। चमोली जिले के पूर्वी पिंडर रेंज के सेलखोला और पूर्णा के जंगलों में लगी आग से पूरा जंगल जल कर खाक हो गया है। वन विभाग ने पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
शनिवार सुबह दस बजे कोठमी बेराधार जाने वाले पैदल रास्ता के पास बना टावर के पास से अचानक धूआ उठते दिखाई दिया। आग तेजी से जंगल की ओर फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई। वन विभाग और ग्रामीणो ने फायर कंट्रोल लाईन काटना शुरू किया। पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीषण गर्मी के चलते आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना वन विभाग के कर्मियों को करना पड़ा।
पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया है कि अज्ञात असमाजिक तत्वों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से जंगल में आग लग रहीं हैं। सेलखोला के जगल में लगी आग को काबू कर लिया गया है। आग कौसे लगी जांच की जा रही है

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!