November 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की

देहरादून

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

You may have missed

Share