गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि को तपोवन के पास एक स्विफ्ट वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गये है। सूचना मिलने जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर चारों घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा।
वर्चुअल थाना पुलिस और एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जोशीममठ-मलारी मोटर मार्ग पर तपोवन के पास एक स्विफ्ट कार संख्या यूके 11 बी 2020 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। जिसमें चार लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। और घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में 21 वर्षीय गणेशपुर जोशीमठ निवासी प्रियंका पुत्री गोविंद सिंह पुंडीर, 16 वर्षीय मेरग निवासी अर्जून पुत्र विरेंद्र सिंह, 19 वर्षीय गांधीनगर निवासी हिमांशु पुत्र किशन लाल और 19 वर्षीय गांधी नगर निवास अमन अरोड़ा पुत्र रिषिपाल शामिल है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की