गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा के बदरीनाथ का मुख्य पड़ाव पीपलकोटी के व्यापारी बिजली कटौती की समस्या से जुझ रहे है। व्यापारियों ने शनिवार को एक बैठक कर विद्वुत विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
व्यापार संघ पीपलकोटी के अध्यक्ष दीपक राणा का कहना है कि चारधाम यात्रा तेजी पर है और पीपलकोटी में व्यापारी बिजली की समस्या से जुझ रहे है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से अचानक कभी भी बिजली की कटौती कर दी जा रही है। जिससे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अचानक बिजली चले जाने और घंटो तक न आने से उनका फ्रीज में रखा सारा सामान खराब हो रहा है, वहीं बढ़ती गर्मी के कारण बिजली कटौती के चलते यात्री भी परेशान हो रहे है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के साथ ही कम वोल्टेज भी समस्या बनी हुई है। जब बिजली आ भी रही है वह भी कम वोल्टेज में। ऐसे में व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने बैठक के माध्यम से विभाग से बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बैठक में अध्यक्ष व्यापार संघ पीपल कोटी दीपक राणा, अध्यक्ष बंड विकास संगठन अतुल शाह, उपाध्यक्ष व्यापार संघ अनिल नेगी, दर्शन नेगी, मुकेश, विवेक नेगी, सुरेंद्र, प्रकाश पंवार, मुकेश मेहरा, राजा, अजय भंडारी, विजय थपलियाल, अभिषेक शाह, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!