गोपेश्वर (चमोली)। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब और लोकपाल मंदिर के कपाट शनिवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये। इस अवसर सैकडों की तादात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट साढे नौ बजे अरदास, शबद कीर्तन एंव गुरुवाणी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई है। श्शुक्रवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था कडी पुलिस सुरक्षा एवं बैंड बाजों की धुन और पवित्र निशान के साथ श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था और जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया। शनिवार की सुबह यह जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों के साथ साढे नौ बजे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट और हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये। हेमकुंड साहिब की यात्रा मई-जून में प्रारम्भ होकर अक्टूबर तक चलती है। इस यात्रा में आने वाले सभी यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और ये सभी के लिए अनिवार्य होगा।हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गयी है। जनपद पुलिस की ओर से श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, साथ ही हेमकुंड साहिब मार्ग के मुख्य पड़ावों पर एसडीआरएफ तैनात की गई है।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!