
हरियाणा के सोनीपत से मसूरी घुमने आये पर्यटको की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 गहरी खाई मे गिर गई जिसकी सूचना सिटी कंट्रोल के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई की हाथी पांव रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मय आपदा उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक वाहन HR 42F 2676 शनिचर बैंड हाथी पांव रोड से करीबन 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें तीन लोग सवार थे। जिनके शव घटनास्थल पर पड़े हुए थे, जिन्हें पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से खाई से निकलकर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवो के शिनाख्त के पश्चात पंचायत नामा की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*नाम पता मृतक :-*
1- विकास त्यागी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 268 बरी गन्नौर सोनीपत हरियाणा, उम्र 44 वर्ष
2- राजपाल पुत्र दीपचंद निवासी साहपुर तहसील गन्नौर सोनीपत, उम्र 50 वर्ष
3- ओम प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र लीलू निवासी गन्नौर नियर स्टेडियम सोनीपत, हरियाणा, उम्र 45 वर्ष

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा