जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि देहरादून श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक लेते हुए स्थानीय नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्ब्न्धित उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों का पुनरावलोकन कराने तथा बीएलओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कराते हुए वोटर लिस्ट की कमियां देख लें, इस कार्य में सम्बन्धित पटवारी एवं अमीन की भी सहायता ले ली जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर जांच कराते हुए, कमियों के सुधारीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार सदर मौहम्मद शादाब, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि श्री नौटियाल ऋषिपर्णा सभागार में तथा उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!