उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।10अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद सितंबर में अत्यधिक वर्षा के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वर्षा से कुछ राहत है। हालांकि, अभी मानसून उत्तराखंड से विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना