
*देहरादून।* प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भाषाओं गढ़वाली व कुमाऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “अम्बे सिने” को लॉच किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में अम्बे सिने हाऊस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमांऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप “अम्बे सिने” को लॉच किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खासी सफलता हासिल की है। इस दिशा में उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू होना एक प्रगतिशील कदम है। उत्तराखंड में भी सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शीघ्र ही एक पॉलिसी बनाने जा रही है। इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
श्री महाराज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी जो फिल्में या वेव सीरीज बनती हैं उनके लिए हमारे यहाँ सब्सिडी का प्राविधान नहीं है। बहुत सी फिल्में अभी क्योंकि सिनेमा हॉल में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होती हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा प्लेटफार्म है इसलिए प्रदेश सरकार इसके लिए एक पॉलिसी बनाने जा रही है।
इस अवसर पर उद्योगपति व एमडी अम्बे ग्रुप हर्षपाल चौधरी, चेयरमैन अम्बे ग्रुप श्रीमती बीना चौधरी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद, राकेश गौड़, अनुज जोशी, श्रीमती मीना राणा एवं चारू तिवारी आदि थे।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना