उत्तराखंड में एक सप्ताह में तीसरी बार गंगोत्री में बढ़ा भागीरथी का जलस्तर……
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार बढ़ने के कारण गंगा स्नान घाट सहित आरती स्थल जलमग्न हो गए हैं। नदी के जलस्तर के सीमित अंतराल में बढ़ने के कारण तीर्थपुरोहित सहित व्यापारी चिंतित हैं। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सहित एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीम मौके पर तैनात की गई है।
गोमुख और गंगोत्री घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण चीड़बासा से लेकर भोजबासा तक भागीरथी नदी के सहायक नदियों को जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि भागीरथी नदी में जलस्तर अपना रौद्र रूप ले रहा है। गत सप्ताह देवगाड़ के समीप ग्लेशियर के टूटने के कारण भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया था।
पानी इतनी तेजी से बहा कि एक कुटिया को अपने साथ ले गया। वहीं पानी गंगोत्री हेलिपैड तक पहुंच गया था, तो वहीं चार दिन पूर्व सुबह एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ा। हालांकि वह अपने लेवल तक बना रहा। इसके बाद गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राहत की सांस ले रहे थे, लेकिन रविवार सुबह एक बार फिर भागीरथी अपने रौद्र रूप में बह रही थी।
तीर्थपुरोहित सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि रविवार सुबह से ही नदी के तेज वेग के कारण सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। सिंचाई विभाग अगर जल्द ही सुरक्षा कार्य नहीं करता, तो बड़ा खतरा हो सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!