
दिनांक 31 जुलाई 2024 को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के चलते विभिन्न स्थानों पर फंसे व्यक्तियों का रेस्क्यू कार्य निरन्तर चल रहा है। केदारनाथ में मौसम की दुश्वारियों के चलते कुछ यात्रियों को लिंचोली एवं भीमबली भिजवाया गया है, ताकि उनका नीचे की घाटियों के साफ रहने पर लिंचोली एवं भीमबली के हैलीपैडों से रेस्क्यू किया जा सके। विभिन्न स्थानों में रूके यात्रियों हेतु प्रशासन के स्तर से हरेक प्वाइन्ट पर पर्याप्त खाने-पीने की व्यवस्था की गयी है। कल अपराह्न के बाद केदारनाथ से भीमबली तक पहुंचे यात्रियों के लिए भोजन का प्रबन्ध करते हुए प्रशासन व पुलिस की टीमों द्वारा यात्रियों को भोजन वितरित किया गया। तदोपरान्त आज इन सभी यात्रियों को हैलीकॉप्टर की सहायता से नीचे भिजवाया जा रहा है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!