उत्तराखंड के केदारनाथ उपचुनाव को लेकर शुरू फिल्डिंग, इस महीने में हो सकती वोटिंग……
देहरादून: केदानाथ की विधायक शैलारानी रावत का गत नौ जुलाई को निधन हो चुका है, इसी के साथ विधानसभा सचिवालय यहां सीट रिक्त होने की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज चुका है। प्रत्याशी के नामों पर भी चर्चा है।
केदारनाथ विधानसभा का उपचुनाव अक्तूबर में हो सकता है। अक्तूबर माह में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं, संभावना जताई जा रही है कि इसी समय केदारनाथ उपचुनाव भी करा लिए जाएंगे।
केदानाथ की विधायक शैलारानी रावत का गत नौ जुलाई को निधन हो चुका है, इसी के साथ विधानसभा सचिवालय यहां सीट रिक्त होने की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज चुका है। हालांकि यहां नए चुनाव के लिए अभी जनवरी प्रथम सप्ताह तक का समय शेष है, लेकिन संभावना यही जताई जा रही है कि उपचुनाव अक्तूबर में ही करा लिए जाएं।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक सामान्य तौर पर निर्वाचन आयोग किसी राज्य के विधानसभा चुनावों के साथ ही अन्य राज्यों में रिक्त सीटों के लिए भी उपचुनाव सम्पन्न कराता है। अब चूंकि अक्तूबर में तीन राज्यों की नई विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं, इस कारण केदारनाथ सहित अन्य राज्यों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो सकते हैं। आयोग के स्तर पर भी तैयारियां पूरी हैं।


More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!