उत्तराखंड में यहाँ खेल का मैदान बना जंग का मैदान खिलाड़ियों में जमकर हुई मारपीट, देखिए वीडियो……
नैनीताल: नैनीताल में डी एस ए 101 वीं लैंडोलिंग फुटबॉल टूर्नामेंट में फिर एक बार विवाद खड़ा हो गया। डिग्री कॉलेज और आयरपाटा खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई।
नैनीताल के डी एस ए मैदान में 101वीं लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमि फाइनल मैच में एकबार फिर शर्म सार करने वाला मामला सामने आया है। डीएसए मैदान में डिग्री कॉलेज और आयरपाटा के बीच सेमि फाइनल मैच खेला जा रहा था तभी हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों के बीच फोल को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई और उसके बाद दोनों टीमों के बीच लड़ाई हो गई।
कुछ दिन पहले ही मैच खत्म होने के बाद एक टीम के खिलाड़ी ने रेफरी को घूंसा मार दिया, जिसके बाद मामला थाने पहुँच गया। ऐसे ही चलता रहा तो डी.एस.ए. मैदान खेल का मैदान नहीं बल्कि अखाड़े का मैदान बन कर रह जाएगा। डी एस ए पदाधिकारीयो को ऐसे माहौल के बीच पुलिस से बात कर फोर्स लगानी चाहिए, ताकि मैच के दौरान कभी भी खिलाड़ियों के बीच एक बड़ी घटना को रोका जा सके।

More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!