राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
हरिद्वार के बहादराबाद मे देर रात अलीपुर रोड पर पुराने राइस मिल के पास बाइकसवार युवकों पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया।जिसमें से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया। रविवार लगभग रात्रि 8:30 बजे अलीपुर रोड पर तीन बाइक सवार अपने काम से अपने घर लौट रहे थे। जब वह इंटर कॉलेज के पास बने पुराने राईस मिल पर पहुँचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।पीछे से आ रही कार की वजह से गुलदार युवक को छोड़ फरार हो गया।युवकों ने बताया कि एक साथ दो गुलदारो ने मोटरसाइकिल पर हमला किया है। जिसमें लाखन पुत्र संजीव निवासी इब्राहिमपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।, पीछे से आ रही कार को देखकर गुलदार भागा तब जाकर युवक की जान बची।वही इस सम्बंध में सभी क्षेत्र वासीयो ने वन विभाग से रात्रि में गश्त लगाने एवं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है।किसी दिन जंगली जानवरों की वजह से बड़ा हादसा ना हो जाए।इसलिए वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

More Stories
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना