
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे तथा साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!