राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
रुड़की। होली पर्व के मौके पर आयुक्त डा. आर राजेश कुमार, अपर आयुक्त ताजबर सिंह एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संयुक्त आयुक्त, डा० आरके सिंह एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के संयुक्त नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं योगेन्द्र पाण्डेय के साथ लक्सर क्षेत्र में ग्राम दुर्गागढ में पनीर एवं घी निर्माण इकाई माधवी मिल्क प्रोडक्टस एवं आदर्श नगर रूडकी स्थित गुरू नानक डेयरी पर छापेमार कार्यवाही की गयी। पनीर एवं घी निर्माण इकाई माधवी मिल्क प्रोडक्टस पर घी, पनीर एवं कीम का निर्माण करते हुये पाया गया।
मौके पर 02 खाद्य नमूनें- खुला पनीर एवं देशी घी निर्माण में प्रयुक्त खुली कीम लिये गये, तथा निर्माण स्थल पर पानी निकासी की नालियां खुली पायी गयी, निर्मित खाद्य पदार्थों का निर्माण स्थल पर स्थित लैब में परीक्षण नहीं किया जाना पाया गया। जिसके कारण निर्माता कम्पनी को नॉटिस जारी किया गया। आदर्श नगर रूडकी स्थित गुरूनानक डेयरी पर कार्यवाही के दौरान मालिक जगपाल सिंह उर्फ बन्टी मौके पर उपस्थित नही पाये गये तथा उनका कर्मचारी शिवा मिला जिसने बताया कि उक्त पनीर मेरठ से आता है। डीप फिजर में बिक्री के लिए लगभग 60 किलो पनीर तथा एक गन्दे प्लास्टिक के कटटे में लगभग 20 किलो पनीर (कुल 80 किलो पनीर) संग्रहित पाया गया जो कि बेहद अस्वास्थ्यकर स्थितियों में डीप फिजर में रखा गया था तथा जिसमें से बदबू आ रही थी जिस कारण उक्त पनीर को खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नगर निगम रूडकी के सालियर डंपिंग ग्राउण्ड पर नगर निगम रूडकी के सहयोग से गड्डे में दबवाकर नष्ट कराया गया। मौके पर फूड लाईसेन्स की कॉपी, पनीर का कय इनवाइस एवं विकय इनवाईस रिकॉर्ड प्राप्त नही हुआ। गुरूनानक डेयरी को अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पनीर का संग्रह एवं विक्रय करने तथा फूड लाईसेन्स एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत ना करने के कारण नोटिस जारी किया गया है।


More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी जानसठ पुलिस ने तीन शातिर दिमाग़ आरोपियों को किया गिरफ्तार, बीमे का क्लेम लेने के लिए अपनी ही गाड़ी क़ी लिखा दीं थी चोरी क़ी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपोंयों के चेहरे देखकर ही लगा लिया था फ़र्ज़ीवाड़े का अंदाजा, पकडे गये आरोपी अपनी गाड़ी पर फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का कर रहे थे प्रयास.!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !
उधमसिंह नगर क़ी रुद्रपुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने पहले मारी बेलेरो मे तक़्कर फिर धारदार हथियार से कर दिया था हमला, घायल व्यक्ति का हायर सेंटर मे चल रहा है इलाज आरोपी हवालत के अंदर कर रहा आराम.!